UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट, आवेदन शुल्क, पात्रता जानें
Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 01:06 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी ने एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 28 मई 2025 को लॉन्च किया था, जिसने पूर्व के वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल का स्थान लिया। सिविल सेवा परीक्षा, 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 24 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं सहित प्रतिष्ठित ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में भर्ती के लिए कुल 933 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
UPSC CSE 2026 Age: आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को 21 वर्ष की होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1994 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSC CSE 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 में उपस्थित होने के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। महिला, अनूसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों की श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
आवेदन करते समय लाइव फोटो अनिवार्य
यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों को हाल की एक तस्वीर अपलोड करनी होगी और साथ ही सीएएफ भरते समय वेबकैम या मोबाइल क्यूआर के माध्यम से एक लाइव तस्वीर भी खींचनी होगी। लाइव तस्वीर स्पष्ट, अच्छी रोशनी वाली और अपलोड की गई तस्वीर से मेल खानी चाहिए, किसी भी प्रकार की विसंगति आवेदन अस्वीकृति का कारण बन सकती है।
यूपीएससी अधिसूचना के अनुसार, सुरक्षित और सुचारू परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर अनिवार्य रूप से चेहरे की पहचान करानी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चेहरे की पहचान/पहचान सत्यापन और तलाशी के लिए परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें।
UPSC CSE 2026: तीन दिवसीय सुधार विंडो
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्रों में हुई गलतियों को सुधारने के लिए तीन दिवसीय सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है। इस सुधार विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने विवरण संपादित करने का अवसर मिलेगा।
यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सुधार विंडो के बारे में बात करते हुए कहा कि आयोग आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और उम्मीदवार-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि पोर्टल अंतिम सबमिशन से पहले कई जांचों को शामिल करता है।
UPSC CSE 2026 Admit Card: ई-प्रवेश पत्र
आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख के पहले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले स्क्राइब को बदलने का विकल्प चुना हो, उन्हें परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र उम्मीदवार द्वारा डाउनलोड करने के लिए की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे। डाक अथवा ई-मेल द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
UPSC CSE 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में -प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के रूप में आयोजित की जाती है।भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सभी चरण समाप्त होने के बाद अंत में फाइनल रिजल्ट और सेवा आवंटन की घोषणा की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा