Trusted Source Image

ISRO YUVIKA 2026: इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए 27 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | February 23, 2026 | 10:51 AM IST | 2 mins read

इस कार्यक्रम का लक्ष्य छात्रों को कम उम्र से ही अंतरिक्ष क्षेत्र में रुचि जगाना और उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसरो युविका कार्यक्रम के लिए भारत में 1 जनवरी 2026 को कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इसरो युविका कार्यक्रम के लिए भारत में 1 जनवरी 2026 को कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2026 शुरू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों का बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी और 31 मार्च, 2026 तक जारी रहेगी। देश भर के किसी भी स्कूल में 1 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

ISRO YUVIKA-2026: कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम विवरण
तिथियां
कार्यक्रम की घोषणा
फरवरी 20, 2026
पंजीकरण प्रारंभ तिथि
फरवरी 27, 2026
पंजीकरण समाप्त तिथि
मार्च 31, 2026
प्रथम चयन सूची का प्रकाशन
अप्रैल 13, 2026
दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (पहली सूची में रिक्ति के कारण)
अप्रैल 20, 2026
युविका कार्यक्रम
मई 11-22, 2026

ISRO YUVIKA-2026: चयन मापदंड

युविका-2026 में प्रतिभागियों का चयन निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा-

चयन मापदंड
वेटेज / अंक प्रतिशत
कक्षा 8 परीक्षा में प्राप्त अंक
50%
ऑनलाइन क्विज में प्रदर्शन
10%
विज्ञान मेले में भागीदारी (पिछले 3 वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य और ऊपर के स्तर पर)
2/5/10%
ओलंपियाड या समकक्ष में रैंक (पिछले 3 वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य और ऊपर के स्तर पर 1 से 3 रैंक)
2/4/5%
खेल प्रतियोगिताओं के विजेता (पिछले 3 वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य और ऊपर के स्तर पर 1 से 3 रैंक)
2/4/5%
पिछले 3 वर्षों में स्काउट और गाइड / एनसीसी / एनएसएस सदस्य
5%
पंचायत क्षेत्र स्थित ग्राम/ग्रामीण विद्यालय में अध्ययनरत
15%

Also read Banaras Hindu University: बीएचयू के छात्रावास के बाहर गोलीबारी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नौ इसरो केंद्रों पर आयोजित होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र और यू.आर. राव उपग्रह केंद्र सहित नौ इसरो केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अध्ययन सामग्री, आवास और भोजन का पूरा खर्च इसरो वहन करेगा। मूल टिकट प्रस्तुत करने पर द्वितीय एसी ट्रेन के किराए या उसके समकक्ष बस किराए तक का यात्रा खर्च वापस कर दिया जाएगा।

ओलंपियाड और खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों के साथ-साथ स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी या एनएसएस की सदस्यता के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। पंचायत क्षेत्रों के ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। इसके अलावा, इसरो ने प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से न्यूनतम भागीदारी सुनिश्चित की है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications