UPSC CSE 2024: यूपीएससी आईएएस 2024 परीक्षा की तैयारी कैसे करें? सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को
Abhay Pratap Singh | June 14, 2024 | 01:30 PM IST | 2 mins read
UPSC IAS 2024 परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। जीएस-1 और जीएस-2 पेपर में अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए नीचे बताए गए टिप्स पढ़ें।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 16 जून को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन दो पेपरों - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन 1) और पेपर 2 (सामान्य अध्ययन 2) के लिए किया जाएगा।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी आईएएस 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब दो दिन से भी कम समय बचा है। यह समय अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यूपीएससी सीएसई 2024 प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को तैयार किए गए अध्ययन योजना के अनुसार ही पढ़ाई करनी चाहिए। कैंडिडेट परीक्षा से पहले अपने संक्षिप्त नोट्स को 3 से 4 बार देख लें, इससे अभ्यर्थियों को मुख्य अवधारणाओं और तथ्यों को याद रखने में मदद मिलेगी।
उम्मीदवारों को अपना अध्ययन सत्र 2-3 घंटे के अंतराल में विभाजित करना चाहिए। साथ ही पढ़ाई के समय बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेने चाहिए। इस अवधि में छात्रों को “पोमोडोरो तकनीक” का पालन करना चाहिए। पोमोडोरो तकनीक एक समय प्रबंधन पद्धति है, जिसमें अभ्यर्थी 25 मिनट के अंतराल के दौरान केंद्रित काम करते हैं।
UPSC IAS 2024: तैयारी के टिप्स
यूपीएससी आईएएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पढ़ाई के दौरान नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
स्वास्थ्य का रखें ध्यान- यह समय तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में तैयारी के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को पर्याप्त नींद भी लेनी चाहिए।
रिवीजन पर ध्यान दें- कैंडिडेट ने जिन महत्वपूर्ण विषयों को पहले कवर कर लिया है, इस दौरान वे कई बार रिवीजन कर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस की तैयारी के अंतिम चरण में उम्मीदवारों को नए विषय सीखने से बचनें और केवल रिवीजन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें- यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा में करेंट अफेयर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, उम्मीदवारों को कम से कम एक साल का करेंट अफेयर्स तैयार कर लेना चाहिए। सरकारी परियोजनाओं, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर भी ध्यान दें।
पिछले वर्षों के पेपर हल करें- उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के पेपर को हल करना चाहिए। इससे परीक्षा के समय छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समय सीमा के भीतर अपना पेपर हल कर सकेंगे। मॉक टेस्ट से छात्रों को कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग