UPSC CDS 1 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 237 उम्मीदवारों का हुआ चयन
Abhay Pratap Singh | October 22, 2024 | 09:46 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 1 अंतिम परिणाम 2024 में 158 उम्मीदवार आईएमए के लिए, 44 आईएनए के लिए और 34 वायु सेना अकादमी के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 अक्टूबर को यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीडीएस 1 अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी सहित विभिन्न रक्षा पाठ्यक्रमों के लिए कुल 237 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें से 158 उम्मीदवार आईएमए के लिए, 44 आईएनए के लिए और 34 कैंडिडेट वायु सेना अकादमी के लिए योग्यता हासिल की है।
यूपीएससी ने अधिकारिक सूचना में कहा कि, “उसने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में क्रमशः 1954, 586 और 628 को योग्य घोषित किया है। अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की संख्या सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षा के बाद है।”
Also read UPSC ESE 2025: यूपीएससी ईएसई प्री - मेन्स परीक्षा तिथि में बदलाव, upsc.gov.in से चेक करें शेड्यूल
परिणामों की घोषणा के बाद, अभ्यर्थियों को जन्मतिथि/ शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में अपने मूल प्रमाण-पत्रों को सत्यापित फोटो प्रतियों के साथ अपनी पहली पसंद के अनुसार सेना मुख्यालय/ नौसेना मुख्यालय/ वायु सेना मुख्यालय को भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपीएससी के अनुसार, सीडीएस 1 परीक्षा 2024 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
UPSC CDS I Final Result 2024: कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी सीडीएस फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पीडीएफ पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थी अपना नाम व रोल नंबर देख सकते हैं।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]CLAT 2025: क्लैट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो आज consortiumofnlus.ac.in पर होगी बंद, 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे सुधार
क्लैट परीक्षा देश भर के 133 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीएलएटी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’