UPSC CAPF 2024: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदन upsc.gov.in पर शुरू, अंतिम तिथि 14 मई
Abhay Pratap Singh | April 24, 2024 | 01:21 PM IST | 2 mins read
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज अधिसूचना के साथ यूपीएससी सीएपीएफ 2024 आवेदन पत्र जारी किया है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 24 अप्रैल 2024 से यूपीएससी सीएपीएफ 2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सीएपीएफ के लिए आवेदक की न्यूतनम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट शुल्क, शैक्षणिक योग्यता एवं अधिकतम आयु सीमा सहित अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। सीएपीएफ परीक्षा 2024 के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कैंडिडेट की भर्ती की जाएगी।
Also read MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे, डायरेक्ट लिंक
सीएपीएफ 2024 आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद यूपीएससी एक आवेदन पत्र समापन विंडो जारी करेगा, जहां उम्मीदवार आवेदन पत्र में अपने विवरण को संशोधित कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया कि, विंडो 7 दिनों तक के लिए खोली जा सकती है। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवार यूपीएससी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती 2024 के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/ शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
UPSC CAPF 2024 Application Form: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि तक कैंडिडेट यूपीएससी सीएपीएफ 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, 'सीएपीएफ एसी भर्ती' लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यकत दस्तावेज अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार आवेदक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र की समीक्षा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सीएपीएफ आवेदन फॉर्म का डाउनलोड करें।
अगली खबर
]GEHU Dehradun Admissions 2024: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
GEHU देहरादून यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैंडिडेट कक्षा 12वीं या समकक्षा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’