UPSC CAPF AC Result 2026: यूपीएससी सीएपीएफ एसी रिजल्ट घोषित, अगले चरण के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी
Santosh Kumar | August 26, 2026 | 10:34 AM IST | 2 mins read
आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों का समय देगा। इस दौरान पीएसटी/पीईटी के लिए योग्य उम्मीदवारों को यूपीएससी पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2026 परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं जो फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होंगे। इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल के लिए प्रोविजनल है।
UPSC CAPF AC Result 2026: पर्सनैलिटी टेस्ट हेतु जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के समय योग्यता या आरक्षण के दावों के समर्थन में मूल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे-जैसे कि उम्र, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, ईडबल्यूएस का स्टेटस और अन्य डॉक्यूमेंट्स से जुड़े सर्टिफिकेट।
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पूर्व सैनिकों आदि के लिए उपलब्ध आरक्षण/छूट लाभ चाहने वाले उम्मीदवारों को सीएपीएफ (एसी) परीक्षा, 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी मूल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
UPSC CAPF AC Result 2026: पोर्टल पर जानकारी व दस्तावेज अपलोड करें
आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों का समय देगा। इस दौरान पीएसटी/पीईटी के लिए योग्य उम्मीदवारों को यूपीएससी पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
जिन उम्मीदवारों ने कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स/जानकारी अपलोड की और जिन्हें अपडेशन विंडो के दौरान कोई और जानकारी अपडेट/भरनी नहीं है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से लॉग-इन करना होगा।
उन्हें अपनी जानकारी वेरिफ़ाई करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल रूप से सबमिट करना होगा। इस प्रिंटआउट की जरूरत पीएसटी/पीईटी के समय और इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जनरेट करने के लिए होगी।
UPSC CAPF AC Result 2026: पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड जल्द
जानकारी अपडेट न करने पर उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरणों में शामिल होने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। जो उम्मीदवार पीएसटी/पीईटी के लिए योग्य हैं, उनके लिए नोडल अथॉरिटी ओर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
तय सेंटर्स पर उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के साथ-साथ फाइनल रूप से सबमिट किए गए डीएएफ की हार्ड कॉपी और फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि) दिखाना होगा।
अगली खबर
]Rajasthan LDC Result 2026: निकाय चुनावों के चलते एलडीसी रिजल्ट टला, आरएसएसबी अध्यक्ष ने बताई अपेक्षित तिथि
बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने कहा है कि आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का रिजल्ट चुनाव के बाद जारी किया जाएगा। लाखों उम्मीदवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच