UPSC Vacancy: आईएएस के 1316, आईपीएस के 586 और आईएफएस के 1042 पद रिक्त - राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री
Abhay Pratap Singh | December 13, 2024 | 11:16 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी द्वारा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
नई दिल्ली: राज्यसभा सत्र के दौरान एक लिखित जवाब के माध्यम से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के कुल 1,316 और 586 पद रिक्त हैं। इसके अलावा, भारतीय वन सेवा (IFS) ऑफिसर के रिक्त पदों की संख्या 1,042 है।
जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी, 2024 तक आईएएस के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 6,858 में से 5,542 अधिकारी कार्यरत थे। इसके अलावा, आईएएस के 1,316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती के लिए और 522 पदोन्नति के पद थे।
मीडिया संस्थान द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 5,055 थी, जबकि 4,469 आईपीएस अधिकारी कार्यरत हैं। आईपीएस के लिए रिक्त 586 पदों में से 209 सीधी भर्ती के लिए और 377 पदोन्नति के पद थे।
आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का चयन प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CCE) के माध्यम से किया जाता है।
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के स्वीकृत पदों की संख्या 3,193 है, जबकि वर्तमान में 2,151 अधिकारी कार्यरत हैं। भारतीय विदेश सेवा के रिक्त 1,042 पदों में से 503 पद सीधी भर्ती के तथा 539 पदोन्नति के थे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पिछले पांच वर्षों के दौरान सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में की गई नियुक्तियों का विवरण भी साझा किया।
आंकड़ों के अनुसार, 2022 यूपीएससी सीएसई परीक्षा के दौरान आईएएस में 75 सामान्य, 45 ओबीसी, 29 एससी और 13 एसटी नियुक्तियां की गईं। इस अवधि के दौरान आईपीएस में 83 सामान्य, 53 ओबीसी, 31 एससी और 13 एसटी नियुक्तियां की गईं।
सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के दौरान आईएफएस में कुल 43 सामान्य, 51 ओबीसी, 22 एससी और 11 एसटी नियुक्तियां की गईं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी