UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा
Abhay Pratap Singh | March 18, 2024 | 09:28 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश कृषि सेवा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी अप्रैल 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज (UPPSC Prayagraj) द्वारा आज यानी 18 मार्च को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के तहत सूचना जारी की गई है। यूपीपीएससी ने बताया कि राज्य कृषि सेवा भर्ती परीक्षा 2024 के तहत अप्रैल माह के पहले सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि सम्मिलित राज्य कृषि सेवा भर्ती परीक्षा 2024 के तहत कुल 268 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2020 में पहली बार कृषि सेवा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले पीसीएस के माध्यम से कृषि सेवा के तहत रिक्त पद भरे जाते थे। यूपीपीएससी कृषि सेवा भर्ती 2020 के तहत 564 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।
Also read UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी अपर निजी सचिव मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
यूपीपीएससी कृषि राज्य सेवा परीक्षा 2020 में 73 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वर्ष 2020 के बाद से अब 2024 में यूपीपीएससी द्वारा संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि यूपीपीएससी को 360 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिला है, लेकिन आयोग द्वारा सिर्फ 268 रिक्तियां ही निकाली गई हैं।
यूपी राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट जांचनें की सलाह दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा अप्रैल माह में जारी अधिसूचना में भर्ती संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन तिथि, परीक्षा मोड समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।
यूपीपीएससी एपीएस मेन एग्जाम 2024:
इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा अपर निजी सचिव मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 से शुरू कर दी गई है। यूपीपीएससी एपीएस मेन एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 मार्च है। यूपीपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत यूपी सरकार में अपर निजी सचिव (एपीएस) के कुल 331 पद भरे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार