UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 04:43 PM IST | 1 min read
टाइपिंग परीक्षा में क्रुति देव (Kruti Dev 010) फॉन्ट के साथ-साथ मंगल इनस्क्रिप्ट फॉन्ट का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 11 फरवरी 2026 से उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड 2026 टाइपिंग कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक है, जो 16 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 411 पदों के लिए की जा रही है।
UPPSC RO, ARO Typing Test: शिफ्ट टाइमिंग्स
यूपीपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक प्रदेश के लखनऊ जनपद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में परीक्षा कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएगी।
टाइपिंग परीक्षा में फॉन्ट के विकल्प
टाइपिंग परीक्षा में क्रुति देव (Kruti Dev 010) फॉन्ट के साथ-साथ मंगल इनस्क्रिप्ट फॉन्ट का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 11 फरवरी 2026 से उपलब्ध रहेगा। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटोग्राफ एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा कक्ष में आईडीप्रूफ की एक छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
UPPSC RO, ARO Typing Test: रिपोर्टिंग टाइम
यूपीपीएससी आरओ एआरओ टाइपिंग परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पूर्व प्रवेश बन्द कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल