UPPSC Staff Nurse Exam 2023: यूपीपीएससी ने स्टॉफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा समेत कई एग्जाम किए स्थगित
Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 08:40 PM IST | 1 min read
इससे पहले 17 मार्च को आयोजित होने वाली यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की गई थी। अब यह परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आज यानी 15 मार्च को स्टॉफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा 2023 (यूनानी/आयुर्वेदिक) समेत कई अन्य एग्जाम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया है। यूपीएसएससी ने जारी नोटिस में बताया कि नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2023, अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 (शॉर्ट हैंड/ टाइपिंग) स्थगित की गई है। इसके अलावा यूपीपीएससी ने स्टॉफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा 2023 भी स्थगित किया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
इससे पहले यूपीपीएससी ने 17 मार्च को आयोजित सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की थी, अब यह परीक्षा जुलाई माह में कराई जाएगी। यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के लिए 5,74,538 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 220 रिक्तियां भरी जाएंगी।
उम्मीद जताई गई है कि लोकसभा चुनाव 2024 के चलते यूपीपीएससी द्वारा आगामी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। वहीं, यह भी उम्मीद लगाई गई है कि लगातार पेपर लीक होने के चलते आयोग द्वारा ऐसा कदम उठाया जा सकता है। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल और आरओ/ एआरओ भर्ती परीक्षा लीक होने का मामला हाल ही में सामने आया है।
यूपीपीएससी परीक्षा 2024: क्या है?
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा यूपीपीएससी परीक्षा आयोजित की जाती है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए यूपीपीएससी एग्जाम एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा में चयन प्रक्रिया के तीन भागों प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार