UPPSC PCS Prelims City Slip 2026: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 07:57 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी ने यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने ओटीआर नंबर से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स सिटी स्लिप 2026 में उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र किस जिले में है, इस बात की जानकारी मिलती है। इससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में मदद मिलती है। नोटिस के अनुसार, यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है और इसका इस्तेमाल परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नहीं किया जा सकता है।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- 'कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (प्री) परीक्षा 2026' की 'डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपने ओटीआर नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियों के साथ लॉगिन करें।
- अब 'डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप' स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अपने परीक्षा केंद्र का जिला चेक करें और सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से पांच दिन पहले यानी 1 दिसंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
UPPSC PCS Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा।
परीक्षा केंद्र पर जाते समय अभ्यर्थियों को अपने साथ दो फोटो तथा वैलिड आईडी प्रूफ की ओरिजनल और फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से ले जानी होगी। कक्ष में इनविजिलेटर को आईडी प्रूफ की एक फोटोकॉपी देना अनिवार्य है। आयोग ने प्रवेश समय को लेकर भी नियम तय किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र