UPPSC PCS Mains Admit Card 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 29 मार्च से शुरू
Santosh Kumar | March 20, 2026 | 11:05 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2025 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने यूपी पीसीएस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू होने वाली है और 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्री परीक्षा अक्टूबर 2025 में हुई, जिसके बाद रिजल्ट जारी किए गए। मेन्स परीक्षा में उम्मीदवारों को 8 अनिवार्य वर्णनात्मक प्रश्नपत्र हल करने होंगे, जिनका कुल पूर्णांक 1500 होता है और यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
आयोग ने पहले 410 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त की थी, जिनमें से 85 ने अपील की। जांच के बाद, 31 उम्मीदवारों को मेंस में शामिल होने का मौका दिया गया है। जबकि 54 उम्मीदवारों की अपीलें खारिज कर दी गईं है।
UPPSC PCS Mains Admit Card 2025: पीसीएस मेन्स एग्जाम टाइम
परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। एडमिट कार्ड देखने के लिए, पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
पीसीएस 2025 हॉल टिकट में आपकी स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, केंद्र का नाम, तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पता होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 200 से अधिक पद भरे जाएंगे।
UPPSC PCS Admit Card 2025: मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा
यूपी पीसीएस मेन्स में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। उम्मीदवार निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या नकल सामग्री न लाएं।
यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीखों के अनुसार प्रत्येक पेपर का कार्यक्रम भी दिया गया है। मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) का चरण होगा, जो अंतिम मेरिट सूची निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच