Trusted Source Image

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: डीआरडीओ में विभिन्न ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10 अक्टूबर से आवेदन

Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read

डीआरडीओ में विभिन्न ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीआरडीओ आरसीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10-16 अक्टूबर 2026 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
डीआरडीओ आरसीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10-16 अक्टूबर 2026 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला, रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), हैदराबाद ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रेजुएट, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और आईटीआई ट्रेड कैटेगरी में 195 अप्रेंटिस पदों के लिए है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

डीआरडीओ आरसीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10-16 अक्टूबर 2026 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिससे आवेदन की आखिरी तारीख 08 नवंबर 2026 होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) पदों के लिए nats.education.gov.in और आईटीआई ट्रेड कैटेगरी के लिए आवेदन करते समय पर apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करना होगा।

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा

डीआरडीओ आरसीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2026 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण


पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस

50

संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई, बीटेक (वर्ष 2022-2026 में 70% या CGPA 7.5+ के साथ उत्तीर्ण)

टेक्नीशियन अप्रेंटिस

30

संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा (वर्ष 2022-2026 में 70% या CGPA 7.5+ के साथ उत्तीर्ण)

ट्रेड अप्रेंटिस आईटीआई

115

NCVT/SCVT से सम्बद्ध संबंधित ट्रेड में आईटीआई (वर्ष 2022-2026 में 70% या CGPA 7.5+ के साथ उत्तीर्ण)

Also read DSSSB District Court Recruitment 2026: दिल्ली की जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जो दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन होगा। चयनित उम्मीदवारों को आवेदन में दिए ईमेल एड्रेस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने तक ईमेल आईडी को सक्रिय रखें। चयनित होने पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित प्रतियां लानी होंगी।

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026: डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

  1. विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र।
  2. NATS/NAPS प्रोफाइल का प्रिंटआउट।
  3. 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  4. क्वालीफाइंग परीक्षा की फाइनल मार्कशीट।
  5. क्वालीफाइंग परीक्षा का प्रमाण पत्र।
  6. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  7. दिव्यांगजन वर्ग का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  8. वैलिड आर्थिक और आर्थिक श्रेणी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  9. भारत सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस।
  10. आधार कार्ड (अनिवार्य)।
  11. आधार से जुड़ी बैंक पासबुक/स्टेटमेंट की प्रति।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications