UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2025: यूपी जीआईसी लेक्चरर मेंस एडमिट कार्ड जारी, 30 अगस्त को परीक्षा
Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश भर के सरकारी इंटर कॉलेजों में 1,516 लेक्चरर (PGT) पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके यूपीपीएससी पोर्टल से अपना एडमिट काड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के लिए अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ ओरिजिनल आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी ले जानी होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले शुरू हो जाएगी, और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जीआईसी लेक्चरर मेंस एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, क्योंकि इसे पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा।
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी
- जन्म तिथि
- लिंग
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम और विषय
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
UPPSC GIC Lecturer Mains 2026: परीक्षा तिथि और पाली
राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर भर्ती परीक्षा 30 और 31 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना चाहिए।
लेक्चरर मेंस परीक्षा 30 अगस्त 2026 को लखनऊ और प्रयागराज केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 15 विषयों (समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिन्दी, उर्दू, संस्कृत एवं प्राध्यापक, जेल प्रशिक्षण विद्यालय के मनोविज्ञान एवं अपराध विज्ञान और दण्ड शास्त्र) के अभ्यर्थियों के लिए पहला प्रश्न पत्र-सामान्य हिन्दी एवं निबंधकी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 13 विषयों (समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिन्दी, उर्दू एवं संस्कृत) के अभ्यर्थियों के लिए दूसरा प्रश्न पत्र-वैकल्पिक विषय का होगा।
UPPSC GIC Lecturer Mains 2026: प्रतिबंधित वस्तुएं
- मोबाइल फोन और स्मार्टफोन
- स्मार्टवॉच और डिजिटल वॉच
- कैलकुलेटर
- ब्लूटूथ डिवाइस या ईयरफोन
- अतिरिक्त कागज या चिट वाली वॉलेट
- स्टेशनरी (सिर्फ वही चीजें ले जाएं जिनकी इजाजत है)
- कोई भी स्टडी मटीरियल या किताबें
- खाने-पीने की चीजें (जब तक कि मेडिकल वजह से जरूरी न हो)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र