UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 14 से 17 जून तक होगी
Abhay Pratap Singh | June 4, 2026 | 03:49 PM IST | 2 mins read
यूपी जीआईसी लेक्चरर प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और जेंडर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या ए-6/ई-1/2025 के तहत प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
यूपी जीआईसी लेक्चरर प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और जेंडर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगा। यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर 2025 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।
आयोग द्वारा यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा 2025 प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीवविज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत सहित कुल 13 विषयों के लिए जारी किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 14 जून से 17 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रवक्ता के कुल 1516 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (पुरुष) के 777 व महिला के 694 पद, प्रवक्ता स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/ समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के 49 और प्रधानाध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय के 2 पद शामिल हैं।
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पिता/पति का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्ग, जन्म तिथि, लिंग, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा का नाम व विषय, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।
यूपी जीआईसी लेक्चरर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP GIC Lecturer Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी जीआईसी लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले, यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन पर विजिट करें।
- जीआईसी लेक्चरर प्री एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अब संबंधित विषय के एडमिट कार्ड पर जाएं और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई की तीन भाषा नीति मोदी सरकार के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा- कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई जैसे उसके स्वायत्त निकाय अपने स्वयं के शिक्षाविदों की सलाह के बजाय मोदी सरकार की सनक और राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल