UPPSC Assistant Professor 2025 Result: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी रिजल्ट 5 विषयों के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | August 8, 2026 | 02:10 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें विषयवार अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मुख्य के लिए पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्याः ए-7 / ई-1/2025 के अंतर्गत सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (Assistant Professor GDC) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम 5 विषयों (रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास व सैन्य विज्ञान) के लिए जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें विषयवार अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी।

सहायक प्रोफेसर जीडीसी 2026 प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रसायन विज्ञान विषय में 1369 अभ्यर्थियों, अर्थशास्त्र विषय में 1119 अभ्यर्थियों, भूगोल विषय में 1130 कैंडिडेट, इतिहास विषय में 1108 तथा सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन) विषय में 29 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है।

Also read

निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कुछ श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उपलब्ध पाए गए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं आवेदन के संबंध में नोटिस अलग से जारी की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 28 विषयों के कुल 1253 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें रसायन विज्ञान के 87 पद, अर्थशास्त्र के 61, भूगोल विषय के 46, इतिहास के 58 और सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन) के कुल 2 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Assistant Professor GDC Result 2026: परीक्षा परिणाम

नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/ कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और अंतिम चयन शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]