UPPSC Agriculture Services Result 2024: यूपीपीएससी कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम uppsc.up.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | September 22, 2024 | 12:16 PM IST | 2 mins read
आयोग ने राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 2,029 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। संयुक्त राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन 18 अगस्त को किया गया था। UPPSC कृषि प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले आवेदकों को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य कृषि सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में शामिल होने के लिए कुल 40,923 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए थे। हालांकि, इस परीक्षा में सिर्फ 23,866 उम्मीदवार ही शामिल हुए।
आयोग ने राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल 2,029 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। जिसके बाद, अब चयनित उम्मीदवार राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 268 रिक्तियों को भरा जाएगा।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में दो पेपर बेसिक हिंदी और वैकल्पिक विषय कुल 300 अंकों के होंगे।
यूपीपीएससी कृषि प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी 22 अगस्त को जारी की गई थी। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 अप्रैल से 10 मई 2024 तक आयोजित की गई थी। बता दें कि, चयनित उम्मीदवार राज्य के कृषि क्षेत्र में कृषि विकास अधिकारी के रूप में काम करेंगे।
UPPSC Agriculture Preliminary Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपीपीएससी एग्रीकल्चर प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘यूपीपीएससी एग्रीकल्चर प्रीलिम्स रिजल्ट’ लिंक देखें।
- इसके बाद, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीपीएससी कृषि प्रारंभिक परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार