Trusted Source Image

SRMJEEE 2027 Registration: एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन बीटेक प्रवेश के लिए शुरू, दो चरणों में होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 05:55 PM IST | 2 mins read

एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन 2027 फेज-1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2027 निर्धारित की गई है, जबकि फेज-2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तिथि 4 जून, 2027 है।

SRMJEEE के 2 अलग-अलग फेज होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
SRMJEEE के 2 अलग-अलग फेज होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (SRMJEEE) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट applications.srmist.edu.in/btech के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SRMJEEE 2027 Registration Last Date: शुल्क और लास्ट डेट

एसआरएमजेईईई 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन 2027 फेज-1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2027 निर्धारित की गई है, जबकि फेज-2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तिथि 4 जून, 2027 है। प्रत्येक चरण के लिए एसआरएम जेईईई रजिस्ट्रेशन फीस 1,400 रुपये है।

SRMJEEE 2027 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

  • कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • फिजिक्स, मैथ और  केमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस/ इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/ बॉटनी या जूलॉजी में न्यूनतम 60% अंक हो।
  • बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बीटेक प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट के पास तय सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में कम से कम 60%  अंक होने चाहिए, जिसमें PCM, PMB, PCB या  बॉटनी या जूलॉजी से जुड़े कॉम्बिनेशन शामिल हैं।

Also readKashi Tamil Sangamam 5: तिरुक्कुरल सीखने के लिए 1,000 छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप, 10 हजार का मिलेगा स्टाइपेंड

आवेदक की आयु 31 जुलाई, 2027 तक यानी कक्षा 12 पास करने वाले साल में कम से कम 16 साल और 6 महीने होनी चाहिए। जिन छात्रों का कक्षा 12 में मैथ्स मेजर सब्जेक्ट के बिना कुछ प्रोग्राम में एडमिशन होता है, उन्हें बीटेक के पहले साल में चार क्रेडिट का एक्स्ट्रा मैथ्स कोर्स पूरा करना होगा। 

SRMJEEE 2027 Application Process: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसआरएमजेईईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट applications.srmist.edu.in पर जाएं।
  • SRMJEEE 2027 एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एक से अधिक बार परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार प्रत्येक फेज के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अलग से भर सकते है। SRMJEEE 2027 परीक्षा का पहला चरण 17 और 18 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 19 और 20 जून, 2027 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications