Trusted Source Image

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 7 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएससी सीजीएल टियर 1 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सीजीएल टियर 1 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL Exam) 2026 टियर 1 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीजीएल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी पर 4 नवंबर को रात 9:00 बजे से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

आयोग ने टेंटेटिव आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। समय-सीमा के बाद रिस्पॉन्स शीट और अस्थायी उत्तर-कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में रिस्पॉन्स शीट व आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किए गए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readSSC GD Constable Final Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की, मार्क्स ssc.gov.in पर जारी

नोटिस के अनुसार, “टेंटेटिव उत्तर कुंजी के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे 4 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 (रात 09:00 बजे) तक ऑनलाइन जमा कर सकते है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौतियों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

अभ्यर्थियों को आपत्तियां उठाने से पहले ‘चैलेंज/ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम’ से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 टियर 1 का आयोजन 30 सितंबर से 28 अक्टूबर, 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

SSC CGL Answer Key 2026 Out: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल एसएससी पोर्टल https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन/रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आंसर की जांचें।
  • आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्ति उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications