UPPBPB Recruitment 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए बढ़ाई गई आवेदन सुधार की तिथि
Abhay Pratap Singh | January 19, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी 2024 तक कर दी गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए आवेदन सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी है। इससे पहले आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 18 जनवरी थी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 20 जनवरी तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यूपीपी कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। कैंडिडेट्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी तय की गई थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन में सुधार के तहत उम्मीदवार अपना नाम, अपने पिता व माता के नाम में स्पेलिंग से संबंधित गलतियां होने पर सुधार सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन्म तिथि, जाति,पता, दिव्यांग श्रेणी, संस्थान या कॉलेज के नाम में भी सुधार किया जा सकता है।
Also read HP Board Practical Exam: एचपी बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा तारीखें
UPPBPB Recruitment 2024: जानें आवेदन सुधार प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार किसी तरह की गलती होने पर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- फिर "Correction window for CTET-Jan2024" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म सुधार बटन पर क्लिक करें।
- जरूरत के अनुसार आवेदन पत्र में सुधार करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।
अगली खबर
]IIT Hyderabad: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने R&D इनोवेशन फेयर इन्वेंटिव 2024 का उद्घाटन किया
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75वें वर्ष के जश्न में को लेकर सभी 23 आईआईटी पहली बार एक अनुसंधान एवं विकास मेले इन्वेंटिव के माध्यम से इन प्रमुख संस्थानों में विकसित प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करने के लिए एक साथ मंच पर आए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल