UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट अपडेट, जानें पिछले 5 वर्षों का ट्रेंड
Saurabh Pandey | April 13, 2024 | 03:18 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। वह रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम की भी घोषणा करेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी करेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष, 2023 में बोर्ड ने बीते वर्षों के मुकाबले जल्दी यानी 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था।
पिछले 5 वर्षों की रिजल्ट डेट
यूपी बोर्ड ने पिछले पांच वर्षों में कब-कब रिजल्ट जारी किया है। नीचे आप देख सकते हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जल्दी जारी कर सकता है।
|
वर्ष |
तारीख |
|
2023 |
25 अप्रैल |
|
2022 |
18 जून |
|
2021 |
31 जुलाई |
|
2020 |
27 जून |
|
2019 |
27 अप्रैल |
Also read UP Board Academic Calendar 2024-25: यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी, देखें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
UP 10th, 12th Board Exam: वर्ष 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। वर्ष 2024-25 में 12वीं कक्षा के लिए यूपी प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। वहीं यूपीएमएसपी द्वारा 10वीं, 12वीं की लिखित प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsmp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर 2024 देख सकते हैं।
इसके अलावा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9वीं और 11वीं के अंक फरवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत रिजल्ट शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
जारी नोटिस में कहा गया है कि 'नए सत्र में नई सवेरा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह में दो दिन शिक्षा अधिकारी स्कूलों की सुबह की बैठकों में छात्रों को जीवन मूल्यों, अनुशासन, करियर, नियमित दिनचर्या आदि प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक वार्ता की जाएगी। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक छात्र का कैरियर मार्गदर्शन पोर्टल 'पंख' पर पंजीकरण कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र