UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी होगा जारी, जानें तरीका
Saurabh Pandey | April 24, 2025 | 10:26 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट्स की आधिकारिक घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा भी अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट जारी करेगा।
यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश कक्षा X और XII के परिणाम 2025 -DigiLocker पर जल्द ही आने वाले हैं। छात्र जल्द ही DigiLocker पर अपने परिणाम सुरक्षित, तुरंत और कहीं से भी देख सकेंगे।
UP Board Result Date 2025: डिजिलॉकर पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप स्टोर से ‘Digilocker’ डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करें।
- अब ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं और ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ सर्च करें।
- अब कक्षा 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
- यूपी बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।
UP Board Exam Result 2025: स्कूलों से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऑनलाइन मार्कशीट केवल एक अस्थायी कॉपी है। छात्रों को बाद में अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजनल मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र करना होगा।
UP Board Result Link: इन माध्यमों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.nic.in
- एसएमएस सेवा
- डिजिलॉकर
- उमंग ऐप
UP Board 10th, 12th Result 2025 Kab Aayega: पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट्स की आधिकारिक घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल