Saurabh Pandey | April 22, 2025 | 12:51 PM IST | 2 mins read
यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (33 फीसदी) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक (ग्रेस अंक) मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण छात्रों और अभिभावकों में परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि रिजल्ट डेट आधिकारिक प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पर रोल नंबर के अनुसार प्राप्तांक चढ़ाने का काम भी पूरा कर लिया है। विषय के अनुसार अंकों का मिलना भी कर लिया गया है, स्टूडेंट के संशोधित विवरण भी अपडेट हो चुके हैं और अब सिर्फ यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डेट और टाइम की घोषणा बाकी है।
वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
यदि कोई छात्र किसी विषय में पास होने के लिए जरूरी अंक (33 फीसदी) से कुछ अंक कम प्राप्त करता है, तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ अतिरिक्त अंक (ग्रेस अंक) मिल सकते हैं, जिससे वह पास हो सकता है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। यानी किसी भी विषय में 100 में से 33 अंक का आना जरूरी है।
अगर कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने से चूक जाता है तो उसे यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा।