UP Board Compartment Result 2025: यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
Santosh Kumar | August 6, 2025 | 09:45 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो नियमित परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ आंकड़े भी साझा किए हैं।
यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिजल्ट की घोषणा की। जारी पोस्ट में लिखा है कि यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर शाम 4:30 बजे जारी कर दिया गया है।
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के आंकड़े
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,768 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 15,985 लड़के और 4,783 लड़कियां थीं। परीक्षा में कुल 19,145 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 14,685 लड़के और 4,460 लड़कियां थीं।
सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा। वहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए कुल 25,623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,495 लड़के और 13,128 लड़कियां थीं।
Also read UP Board Supplementary Result 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी
UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के आंकड़े
12वीं परीक्षा में कुल 24,698 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 11,966 लड़के और 12,732 लड़कियां शामिल थीं। इनमें से 22,540 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए, जिनमें 10,899 लड़के और 11,641 लड़कियां थीं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08% रहा।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.43% रहा। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.26% रहा। छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूपी बोर्ड परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, डिजिलॉकर और एसएमएस सुविधा के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, अब छात्रों को अपने स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट मिलेगी, ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी है।
अगली खबर
]JNV Admission 2025: जेएनवी कक्षा 11 में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें प्रोसेस
इच्छुक और पात्र छात्र जो जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ना चाहते हैं और शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी