UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट upmsp.edu.in पर घोषित, जानें पास प्रतिशत, स्कोरकार्ड विवरण
Santosh Kumar | April 23, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 80.38% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
इस साल, 25 लाख से अधिक छात्र इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए। पिछले साल के मुकाबले, इस बार पास प्रतिशत में बदलाव देखने को मिला है। साल 2025 में, यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा।
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट विवरण
यूपी बोर्ड कक्षा 12 स्कोरकार्ड में छात्र के हर विषय के अंकों, कुल प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 पास करने के लिए, हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। नतीजे डिजिलॉकर ऐप या उमंग ऐप के जरिए भी देखे जा सकते हैं। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट, जिलेवार आंकड़े और अन्य जानकारी भी जारी कर दी है।
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'परीक्षाफल' सेक्शन पर क्लिक करके ओपन करें।
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक 2026 को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
इस साल के टॉपर्स के बारे में जानकारी नतीजों की घोषणा के साथ ही उपलब्ध करा दी गई है। जो छात्र उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। यूपी बोर्ड मूल मार्कशीट छात्रों को संबंधित से स्कूल से मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल