JEECUP 2025: यूपीजेईई रजिस्ट्रेशन विंडो कल jeecup.admissions.nic.in पर होगी बंद; नई परीक्षा तिथियां जल्द
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 04:56 PM IST | 1 min read
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की नई तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की ओर से कल यानी 20 मई को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UPJEE 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपीजेईई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीजेईई 2025 (पॉलिटेक्निक और औद्योगिक सुरक्षा में पोस्ट डिप्लोमा) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए तथा एससी/ एसटी कैटेगरी के आवेदकों को आवेदन के लिए 200 रुपए का भुगतान करना होगा। यूपीजेईई 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 15 जनवरी, 2025 से ऑनलाइन माध्यम में शुरू है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “UPJEE (पॉलिटेक्निक)-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई, 2025 तक बढ़ा दी गई है। छात्रों के हित में 20-28 मई, 2025 तक निर्धारित परीक्षा तिथियों को पुनर्निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा और UPJEE (पॉलिटेक्निक) 2025 एडमिट कार्ड की संशोधित तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।”
Also read IGNOU June 2025 TEE Reschedule: इग्नू जून टीईई री-शेड्यूल, 12 जून से शुरू होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे, जिनमें से केवल एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UPJEE 2025 काउंसलिंग तीन चरणों में होगी और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा नतीजों के बाद की जाएगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPJEE 2025 Registration Date: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पॉलिटेक्निक 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम