UPESSC Principal Result 2026: यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 110 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ अंक
Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read
यूपीईएसएससी ने यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ आयोग ने कटऑफ अंक भी जारी किया है।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्रिंसिपल पदों पर भर्ती का फाइनल चयन परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 111 पदों के लिए आयोग ने 110 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल एक विशेष अपील में 20 नवंबर 2026 को पारित आदेश के पालन में एक पद का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
यूपीईएसएससा ने 24 सितंबर 2026 को प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, जिसके बाद 26 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। अब आयोग ने यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।
UPESSC Principal Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'UP Principal Result' पीडीएफ पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- आधिकारिक नोटिस और कट-ऑफ देखें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
UPESSC Principal Result 2026: कटऑफ अंक
|
कैटेगरी
|
कटऑफ अंक
|
|
पुरुष
|
243.00
|
|
महिला
|
243.00
|
UPESSC Principal Result 2026: परीक्षा विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को किया गया था। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 27, 28, 30, 31 अक्टूबर और 17 नवंबर 2026 को आयोजित किए गए थे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र