UPTET Result 2026: यूपी टेट रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद; पासिंग मार्क्स और अंकन योजना जानिए
Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 02:51 PM IST | 1 min read
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। यूपीईएसएससी की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार https://upessc.up.gov.in/ पर जाकर यूपी टेट रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
यूपी टीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी टेट 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, योग्यता अंक, कैटेगरी, परीक्षा स्तर (पेपर-1/पेपर-2), विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी।
UP TET 2026 Result: डाउनलोड चरण
यूपी टेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘यूपी टीईटी 2026 एग्जाम रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी टीईटी स्कोरकार्ड 2026 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) के लिए 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। यूपी टेट प्रोविजनल आंसर की 2026 8 जुलाई को जारी की गई और उसपर आपत्ति दर्ज करने के लिए 14 जुलाई तक का समय दिया गया था।
यूपी टेट मार्किंग स्कीम 2026 के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट से पहले आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPTET Cut Off Marks 2026: पासिंग मार्क्स
नीचे सारणी में यूपी टेट 2026 परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | यूपी टेट कटऑफ (न्यूनतम पासिंग मार्क्स) | अंक (150 में से) |
|---|---|---|
|
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस |
60% |
90 |
|
ओबीसी/ एससी/ एसटी |
55% |
82.5 |
|
दिव्यांग/ एक्स-सर्विसमैन |
55% |
82.5 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम