Trusted Source Image

MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 8 अगस्त से

Abhay Pratap Singh | August 4, 2026 | 02:05 PM IST | 2 mins read

एमपी स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स में सफल और अंतिम तिथि तक मेन्स आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

एमपीपीएससी एसएसई 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 158 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीपीएससी एसएसई 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 158 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 मुख्य के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से एमपीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीपीएससी एडमिट कार्ड पोर्टल https://mppsc.mp.gov.in/Admitcard पर जाएं।
  • अब, ‘Admit Card - State Service Main Exam 2025’ - लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्ड की मदद से विंडो लॉगिन करें।
  • एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।

Also readMPPSC ADPO Recruitment 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए विलंब शुल्‍क के साथ आवेदन शुरू

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 अगस्त 2026 से www.mponline.gov.in व www.mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे।

MPPSC SSE Mains Exam 2025 Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

तिथिविषयसमय
08 अगस्त 2026सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्रसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
09 अगस्त 2026सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्रसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
10 अगस्त 2026सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्रसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
11 अगस्त 2026सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्रसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
12 अगस्त 2026पंचम प्रश्नपत्र : सामान्य हिंदी एवं व्याकरणसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
13 अगस्त 2026षष्ठ प्रश्नपत्र : हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखनसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications