UP TET 2026: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन upessc.up.gov.in जारी, 27 मार्च से शुरू होगा आवेदन, शुल्क, परीक्षा पैटर्न

Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read

यूपीटीईटी परीक्षा का पैटर्न दोनों स्तरों के लिए निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्नपत्र के कुल अंक 150 हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास निर्धारित योग्यता नहीं होगी वह उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नहीं होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसईसी) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी टीईटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 27 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 1 मई तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकेंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्यापन के लिए अनिवार्य योग्यता है।

UP TET 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग / श्रेणी
आवेदन शुल्क (पेपर-I)
आवेदन शुल्क (पेपर-II)
सामान्य / ई.डब्ल्यू.एस. / अन्य पिछड़ा वर्ग
1000 रुपये
1000 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
500 रुपये
500 रुपये
दिव्यांग श्रेणी
300 रुपये
300 रुपये

UP TET 2026: परीक्षा तिथि

यूपीईएसएससी ने टीईटी परीक्षा आयोजन की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 एवं 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी परीक्षा का पैटर्न दोनों स्तरों के लिए निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्नपत्र के कुल अंक 150 हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

UPESSC TET 2026: परीक्षा पैटर्न (कक्षा 1-5)

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा प्रथम: हिन्दी (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा द्वितीय: अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
गणित (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
पर्यावरणीय अध्ययन (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
कुल
150 एमसीक्यू
150

Also read MP Police Admit Card 2026: एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

UPESSC TET 2026: परीक्षा पैटर्न (कक्षा 6-8)

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास और शिक्षण विधि (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा प्रथम: हिन्दी (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा द्वितीय: (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30

(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए: गणित / विज्ञान

(ख) सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए: सामाजिक अध्ययन

(ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए: (क) अथवा (ख) में से कोई एक

60 एमसीक्यू
60
कुल
150 एमसीक्यू
150
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]