UP TET 2025 Exam Postponed: यूपी टीईटी परीक्षा स्थगित, नई डेट्स का इंतजार
Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 10:33 PM IST | 1 min read
आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कारणों का विस्तृत विवरण नहीं जारी किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) स्थगित कर दी है। अब आयोग नई परीक्षा तिथियां घोषित करेगा। इस परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया जाना था। यूपीईएसएस के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व आईपीएस डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कारणों का विस्तृत विवरण नहीं जारी किया गया है।
यूपी टीईटी परीक्षा वर्ष 2022 के बाद पहली बार आयोजित होने जा रही थी, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आयोग के नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार के इस अचानक लिए गए फैसले से प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, जो महीनों से अपनी तैयारी में जुटे थे।
भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी होगा
आयोग की तरफ से बताया गया है कि भर्ती परीक्षाओं को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए जल्द ही एक विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के उपसचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा