Trusted Source Image

IOCL JE Result 2025: आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी रिजल्ट iocl.com पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read

आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईओसीएल जूनियर इंजीनियर 2025 रिजल्ट 3 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईओसीएल जूनियर इंजीनियर 2025 रिजल्ट 3 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर/ अधिकारी (ग्रेड E0) भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीटी में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईओसीएल जूनियर इंजीनियर 2025 रिजल्ट 22 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी एग्जाम 2025 में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी समूह चर्चा (GD), ग्रुप टास्ट (GT), व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आईओसीएल जेई भर्ती 2025 के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है।

Also readUP Home Guard Exam Date 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तिथि uppbpb.gov.in पर घोषित, पूरा शेड्यूल जांचें

उम्मीदवार आईओसीएल जेई स्कोरकार्ड 2025 में नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईओसीएल जेई 2025 परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

आईओसीएल सीबीटी में चयनित उम्मीदवारों को आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से अगले चरणों के कार्यक्रम और स्थान के बारे में सूचित करेगा। आईओसीएल जेई भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आईओसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

IOCL Junior Engineer Result 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आईओसीएल करियर पोर्टल iocl.com/pages/careers-overview पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ‘IndianOil For You-करियर्स-लेटेस्ट जॉब ओपनिंग-जॉब ओपनिंग’ पर क्लिक करें।
  • जूनियर इंजीनियर/ऑफिसर - सीबीटी रिजल्ट/ स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications