UP Student Suicide: यूपी में यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Abhay Pratap Singh | September 29, 2025 | 09:35 AM IST | 2 mins read
पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी उसकी 21 वर्षीय बेटी का लगातार पीछा करता था और कई मोबाइल नंबरों से अश्लील संदेश भेजता था, जिस वजह से उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में घर में घुसकर छात्रा से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक कथित रूप से छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और उसने पीड़िता के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न भी किया था।
पुलिस ने बताया कि औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 54 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर उसी गांव के निवासी विपुल दुबे (25) के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिये मजबूर करना या उकसाना) और 351 (3) (जान से मारने की धमकी देना) के तहत शनिवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि दुबे उसकी 21 वर्षीय बेटी का लगातार पीछा करता था और कई मोबाइल नंबरों से अश्लील संदेश भेजता था, जिसकी वजह से उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि दुबे उसके घर में घुस जाता था और उसकी बेटी से अश्लील हरकतें करता था।
महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि घर में घुसने से मना करने पर युवक ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला ने शिकायत में कहा कि दुबे की हरकतों से परेशान होकर उसकी बेटी ने इस साल 11 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि इस सिलसिले में 13 जुलाई को उसने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
महिला ने 27 सितंबर को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से गुहार लगाई और उनके आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच