Santosh Kumar | September 29, 2025 | 05:48 PM IST | 1 min read
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन प्रक्रिया 6 और 7 अक्टूबर को पूरी होगी और रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक चलेगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। भुगतान 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक किया जा सकता है। उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ही अपने विकल्प भर सकेंगे।
विकल्प लॉक करने की सुविधा 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 6 और 7 अक्टूबर, 2025 को पूरी होगी और नीट काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 9 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा। अंत में, संस्थान 18 और 19 अक्टूबर, 2025 को उपस्थित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also readUttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और जाति या दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
काउंसलिंग भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजों में एआईक्यू की 15% सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100% सीटों के लिए होती है। नीट यूजी काउंसलिंग के 3 राउंड होते हैं, उसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड होता है।