Saurabh Pandey | September 29, 2025 | 05:53 PM IST | 1 min read
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल 30 सितंबर 2025 तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर, 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 प्लस 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा, जबकि एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी और ईएक्सएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 प्लस 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2025 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवार 50% अंकों के साथ पात्र हैं।
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।
पद | रिक्तियां | कैटेगरीवाइज संख्या |
---|---|---|
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – सामान्य | 83 | अनारक्षित- 35, अनुसूचित जाति- 15, अनुसूचित जनजाति- 6, अन्य पिछड़ा वर्ग- 19, ईडब्ल्यूएस- 8 |
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – डीईपीआर | 17 | अनारक्षित- 6, अनुसूचित जाति- 4, अनुसूचित जनजाति- 4, अन्य पिछड़ा वर्ग- 2, ईडब्ल्यूएस- 1 |
ग्रेड-बी (डीआर) अधिकारी – डीएसआईएम | 20 | अनारक्षित- 10, अनुसूचित जाति- 2, अनुसूचित जनजाति- 4, अन्य पिछड़ा वर्ग- 3, ईडब्ल्यूएस- 1 |
कुल | 120 |
आरबीआई ग्रेड बी चयन प्रक्रियी तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- चरण I, चरण II और इंटरव्यू, जो उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल और संचार क्षमताओं का आंकलन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।