UP SI Bharti 2021: उपनिरीक्षक भर्ती में EWS महिला कैंडिडेट के लिए अलग से तैयार करें मेरिट सूची - इलाहाबाद एचसी
Press Trust of India | May 27, 2025 | 11:28 AM IST | 2 mins read
न्यायमूर्ति एसएस श्यामशेरी ने नेहा शर्मा और 53 अन्य द्वारा दायर याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया है।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) और पीएसी एवं अग्निशमन सेवाओं के प्लाटून कमांडरों की 2021 की भर्ती में महिला ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अलग मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि उनकी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए।
इलाहाबाद एचसी ने कहा कि चूंकि मेरिट सूची में दोनों श्रेणियों को मिला दिया गया था, इसलिए महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की केवल 34 महिलाएं ही लाभान्वित हुईं।
न्यायमूर्ति एसएस श्यामशेरी ने नेहा शर्मा और 53 अन्य द्वारा दायर याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।
अदालत ने कहा, “राज्य सरकार ने यह स्वीकारा है कि मुक्त (सामान्य) वर्ग (722) के तहत महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण के लिए सीटें और आर्थिक रूप से कमजोगर तबके (ईडब्ल्यूएस) के वर्ग (181) के तहत महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण को मिला दिया गया और कुल 903 सीटें महिलाओं को आवंटित की गईं।”
याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने दलील दी कि राज्य सरकार ने खुले वर्ग और ईडब्लूएस में महिलाओं के लिए आरक्षण को गलत तरीके से मिला दिया, इसलिए महिलाओं के लिए आरक्षित कुल सीटें भर दी गईं, लेकिन अब भी केवल 34 महिलाओं को ईडब्लूएस कोटा के तहत आरक्षण का लाभ मिला, जबकि ईडब्लूएस कोटा के लिए 181 महिलाएं पात्र थीं।
अदालत ने 23 मई को दिए अपने निर्णय में कहा कि राज्य सरकार ऐसा कोई भी प्रावधान, आदेश या सरकारी आदेश प्रस्तुत करने में विफल रही जिससे पता चलता हो कि महिलाओं के लिए अलग अलग आरक्षण को लागू किया गया। इसके बजाय, उन्होंने दोनों आरक्षणों को मिला दिया जिससे मौजूदा स्थिति पैदा हुई।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 20% क्षैतिज आरक्षण दिया है। अब, जनरल/ ओबीसी/ एसी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में कुल रिक्तियों का 20 प्रतिशत महिलाएं नियुक्ति की जाएंगी। पुलिस उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस)/प्लाटून कमांडर पीएसी भर्ती-2021 के तहत 9027 पद भरे जाने थे।
अगली खबर
]Delhi Class 11 Admission 2025: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं में प्रवेश आज से शुरू, पात्रता जानें
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नॉन-प्लान के तहत प्रवेश प्रक्रिया तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। राउंड 1 के लिए आवंटित विद्यालयों का प्रदर्शन 19 जून को किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल