JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, 25-29 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read
यूपी जीकप काउंसलिंग 2026 के छठे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवंटन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीट आवंटन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
छठे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए 'Freeze' का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। इस अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के पास 'Float' चुनने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। फ्रीज विकल्प का चयन करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। यह पूरी भुगतान प्रक्रिया अभ्यर्थी को अपने आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके 25 अगस्त से 28 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
JEECUP Counselling 2026: राउंड 6 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड प्रक्रिया
- जीकप काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- कैंडिडेट लॉगिन या सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक खोलें।
- अब जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- अंत में स्क्रीन पर राउंड 6 का सीट अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
JEECUP Counselling 2026: दस्तावेज सत्यापन
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने छठे राउंड में फ्रीज का विकल्प चुना है, उन्हें अपने जिले के सहायता केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इसके लिए प्रक्रिया 25 से 29 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक चालू रहेगी।
JEECUP Counselling 2026: सीट वापस लेने की अंतिम तिथि
यदि किसी अभ्यर्थी को छठे राउंड में मिली सीट वापस लेनी है, तो वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। काउंसलिंग राउंड 6 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
अगली खबर
]JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 और 7 का शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू
यह चरण उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है जिन्हें अभी तक एडमिशन नहीं मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार