Saurabh Pandey | July 1, 2025 | 10:54 AM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 प्रक्रिया चल रही है और 2 जुलाई तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगें। जेईईसीयूपी राउंड 1 सीट मैट्रिक्स 29 जून 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार फार्मेसी, इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। जीकप काउंसलिंग राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग का कल यानी 2 जुलाई 2025 आखिरी दिन है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 3 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज या फ्लोट कर सकते हैं। 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच सुरक्षा राशि और काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। काउंसलिंग शुल्क 3,000 रुपये है, और सीट स्वीकृति शुल्क 250 है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए, जिन अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें सुरक्षित कर ली हैं, वे 4 से 7 जुलाई शाम 6 बजे तक तक जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन के लिए जा सकते हैं। अभ्यर्थी 8 जुलाई को पहले राउंड में आवंटित सीटों को वापस ले सकते हैं।
जीकप काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को घोषित किया जाएगा और राउंड 3 आवंटन परिणाम 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
केवल उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थी ही JEECUP काउंसलिंग के पहले तीन राउंड में भाग ले सकते हैं। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी JEECUP या UPJEE काउंसलिंग के चौथे राउंड में भाग ले सकते हैं। चौथे काउंसलिंग राउंड का शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है।
जीकप काउंसलिंग 2025 के 7 राउंड होंगे, जिसमें सीट आवंटन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 3000 रुपये का सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। जीकप दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संचालन अधिकारियों द्वारा ऑफलाइन संचालित की जाती है।
उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपलोड किए गए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के साथ नामित संस्थानों में उपस्थित होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार JEECUP 2025 दस्तावेज सत्यापन के लिए नामित संस्थान को रिपोर्ट करने में विफल रहता है, तो उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई तक जीकप 2025 राउंड 1 के लिए अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।
Santosh Kumar