UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जारी, 12,333 उम्मीदवार चयनित, कटऑफ जानें
Santosh Kumar | May 7, 2026 | 05:55 PM IST | 1 min read
विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के लगभग 2.7 गुना (कुल 12,333 उम्मीदवार) उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ, बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में कुल 12,333 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम और मेरिट सूची देख सकते हैं।
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती के अंतर्गत, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) के लिए पात्र उम्मीदवारों से संबंधित अधिसूचना और कटऑफ मार्क्स जारी किए हैं।
UP Police SI Result 2026: डीवी/पीएसटी मई के तीसरे सप्ताह में
पात्र उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया, संभावित रूप से मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के स्थान, तिथि और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
डीवी/पीएसटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। बोर्ड ने 8 प्रश्नों/उत्तर विकल्पों को गलत होने के कारण रद्द करने का निर्णय लिया है।
Also read UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख भर्तियां, सीएम योगी ने किया ऐलान
UP Police SI Cutoff Marks 2026: यूपी पुलिस एसआई कटऑफ अंक
लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को कुल 4 पालियों में आयोजित की गई। यूपीपीआरपीबी ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के लगभग 2.7 गुना (कुल 12,333 उम्मीदवार) उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं-
अगली खबर
]RRB NTPC Final Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’