UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती अधिसूचना 4,543 पदों के लिए जारी; 11 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 18, 2025 | 12:00 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चयन एवं अंतिम योग्यता सूची को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ‘उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025’ के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू है और 11 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी। यूपी दरोगा भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, जमा किए गए शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है।
UP Police SI Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 पदों को भरा जाएगा, जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष /महिला ) के 4,242 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्लाटून कमाण्डर पीएसी /उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष) के 135, प्लाटून कमाण्डर / उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (पुरुष) के 60 पद और महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक ना०पु० (पीसी) के कुल 106 पद हैं।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 500 रुपए तथा एससी/ एसटी श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान - पे बैण्ड 9300 रुपए - 34800 रुपए व ग्रेड पे 4200 रुपए है।
UP Police SI Application Form 2025: आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, टॉप नोटिस टैब के भीतर उपलब्ध आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार