UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस विभाग में आरक्षी, एसआई सहित 26,596 पदों पर होगी भर्ती; अधिसूचना जल्द
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 11:04 PM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस विभाग में आरक्षी, जेल वार्डर और उप निरीक्षक सहित कुल 26,596 पद भरे जाएंगे। यूपी पुलिस विभाग उक्त पदों पर भर्ती अधिसूचना अप्रैल माह के अंत तक जारी करेगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक और स्पोर्ट्स कोटा के तहत भी विभिन्न पद भरे जाएंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-
यूपी पुलिस विभाग में आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल 19,220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी के 9837 पद, आरक्षी उ.प्र. विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/गोरखपुर/लखनऊ महिला बटालियन के 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस के 2444 पद और आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।
यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती 2025-
यूपीपीआरपीबी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि, “उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को कारागार मुख्यालय, उत्तर प्रदेश से प्राप्त अधियाचन के तहत जेल वार्डर के कुल 2,833 पदों को भरा जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित विज्ञप्ति अप्रैल माह के अंत तक uppbpb.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025-
उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस एसआई भर्ती के तहत उप निरीक्षक (SI) के कुल 4,543 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू/ गोरखपुर/ लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमाण्डर/ उ0नि0 स0पु0 के 135 पद और उप निरीक्षक/ प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद शामिल हैं।
विशेष भूमिकाओं में अतिरिक्त भर्तियां-
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पद और रेडियो सहायक ऑपरेटर के 44 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यूपी पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 637 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 91 पद उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस) के, 372 पद सिविल पुलिस कांस्टेबल के और 174 पद पीएसी कांस्टेबल के शामिल हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2025-
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत कांस्टेबल, जेल वार्डर और आरक्षी सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार कक्षा 12वीं से लेकर स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अगल-अलग मांगी जाएगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा सभी पदों के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम