UP Police Final Result 2026: यूपी पुलिस मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा का परिणाम व कट ऑफ मार्क्स जारी
Santosh Kumar | August 9, 2026 | 10:21 AM IST | 1 min read
यूपी पुलिस का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पीएनओ नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने मोटर ट्रांसपोर्ट विंग में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर परिवहन) के पद के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 176 रिक्तियों के लिए परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। चयन सूची 2020 से 2025 (1 जुलाई, 2020 से 30 जून, 2026 तक) के चयन वर्षों की रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है।
यूपी पुलिस का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पीएनओ नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार उपलब्ध लिंक के जरिए 14 से 23 अगस्त तक मार्क्स देख सकते हैं।
UP Police Final Result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट के आंकड़े
कुल 3,950 उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर, 2025 को हुई। परीक्षा में कम से कम 35 अंक प्राप्त करने वाले 2,781 उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण 28 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक आयोजित किया गया।
इसके बाद, कम से कम 25 अंक हासिल करके क्वालीफाई करने वाले 2,541 उम्मीदवारों के सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया गया; मूल्यांकन लॉजिस्टिक्स हेडक्वार्टर से मिले सर्विस रिकॉर्ड और फॉर्म में दिए विवरण के आधार पर किया गया।
UP Police Final Cutoff 2026: यूपी पुलिस कटऑफ मार्क्स
साल 2020 से 2025 के दौरान मोटर ट्रांसपोर्ट की भर्ती/चयन के लिए साल-दर-साल कट-ऑफ मार्क्स का विवरण इस प्रकार है-
|
चयन वर्ष |
कट ऑफ मार्क्स |
|---|---|
|
2020 |
84.3376 |
|
2021 |
84.1609 |
|
2022 |
84.7025 |
|
2023 |
85.2614 |
|
2024 |
78.1264 |
|
2025 |
78.9080 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम