UP Police Constable Result 2024: दिवाली तक जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | October 28, 2024 | 11:59 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 के साथ, यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी भी यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा 31 अक्टूबर यानी दिवाली तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 जारी किए जाने की उम्मीद है। सीएम योगी के निर्देशानुसार, यूपीपीबीपीबी को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में संभावना है कि सरकार अभ्यर्थियों को रिजल्ट के रूप में दिवाली का तोहफा दे सकती है।
आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
UP Police Constable Result 2024: फाइनल आंसर-की भी होगी जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 के साथ, यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी भी यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
UP Police Constable Result Direct Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसकी जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
सीएम योगी ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। इस भर्ती अभियान के जरिए 60000 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी