UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, आवश्यक दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 07:30 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आज यानी 23 अगस्त से यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा प्रत्येक परीक्षा तिथि में दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे तय की गई है। इसके अलावा, कैंडिडेट को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होगी।
बोर्ड द्वारा 23, 24 और 25 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर पर जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 लिखित परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8867786192 एवं 9773790762 जारी किए गए हैं।
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
UP Police Exam Guidelines 2024: आवश्यक दिशानिर्देश
उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित गाइडलाइन्स का पालन करना होगा:
- सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटरआईडी आदि और काला या नीला बॉलपॉइंट पेन लाना आवश्यक है।
- परीक्षा केंद्र पर लिखित सामग्री, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ियां, आभूषण, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या हैंडबैग आदि ले जाने पर रोक है।
- आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती -2023 की आगामी परीक्षा के एडमिट कार्ड में दिए गए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश के बिंदु संख्या D2(iii)के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आग्रह के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है की पावर युक्त चश्में तथा धार्मिक पहचान चिन्ह या मंगल सूत्र प्रतिबंधित नहीं होंगे।
- अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अलग से रफ शीट दिए जाने का अनुरोध किया गया है। सम्यक विचारोपरान्त बोर्ड द्वारा कोई अन्य रफ शीट नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
- नकल रोकने के परीक्षा केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा जांच की जाएगी। इसके अलावा, किसी भी तरह की नकल को रोकने के लिए केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे और बाइक स्टैंड का निरीक्षण किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार