UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 25 अगस्त की परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी
Abhay Pratap Singh | September 13, 2024 | 10:11 AM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी ने 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 25 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल 25 अगस्त परीक्षा 2024 की आंसर की के लिए विरुद्ध उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ 13 नवंबर से 17 नवंबर 2024 रात 12:00 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
इससे पहले, बोर्ड ने 23 अगस्त और 24 अगस्त को दोनों शिफ्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए उत्तर कुंजी जारी की थी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 दो चरणों यानी चरण-1 में 23, 24 और 25 अगस्त को तथा चरण-2 में 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60,244 कांस्टेबल के पदों को भरेगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UP School Closed: बारिश के चलते यूपी के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षकों की छुट्टी नहीं
यूपीपीआरपीबी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24 व 25 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की दोनों पालियों के प्रश्नों पर आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु लिंक ctcp24.com/uppbpbcst23/in है।”
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी हम 60,200 से अधिक भर्ती कर रहे हैं, जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, 40,000 भर्ती फिर करने जा रहे हैं। उसमें भी 10,000 केवल बेटियां होंगी।”
UPPRPB UP Police Constable Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार