UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 24 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 21, 2024 | 06:27 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यक होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 24 अगस्त को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आज यानी 21 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यक होगी। इससे पहले, यूपीपीआरपीबी द्वारा 23 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा बताया गया कि प्रत्येक तिथि की परीक्षा से तीन दिन पहले https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।
इसके अलावा, 25, 30 और 31 अगस्त की परीक्षा तिथियों के लिए यूपी कांस्टेबल प्रवेश पत्र क्रमश: 22, 27 और 28 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा। यूपी कांस्टेबल 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 8867786192 या 9773790762 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Police Constable Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 24 अगस्त लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और यूपी पुलिस परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल