UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड आज, डाउनलोड प्रक्रिया और शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 07:42 AM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2026 प्रत्येक परीक्षा दिवस से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यूपीपी कांस्टेबल एग्जाम 8 से 10 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज से जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPP Constable Exam 2026: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डेट

नीचे सारणी में यूपीपी कांस्टेबल एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा तिथि प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
1 8 जून 2026 5 जून 2026
2 9 जून 2026 6 जून 2026
3 10 जून 2026 7 जून 2026


Also read UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर का सोशल मीडिया पर एनालिसिस, चर्चा करने पर होगी जेल

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

नोटिस में कहा गया कि, उत्तर प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 08064526226 व ईमेल आईडी helpdeskupcons2025@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा।

UP Police Constable Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upcons2025.com/upcondiad2025/index.aspx पर जाएं।
  • कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालें और इसे सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]