Santosh Kumar | August 19, 2024 | 06:49 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) कल यानी 20 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के जरिए यूपी पुलिस 60,244 पदों पर भर्ती करेगी।
इस भर्ती में करीब 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 पहले ही जारी की जा चुकी है।
शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पुनर्निर्धारित परीक्षा अब 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 दो पालियों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया।
उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-