UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल संशोधित, upneet.gov.in पर करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | September 15, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने वाले पात्र उम्मीदवारों को 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक (DGME) ने यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया है। जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि 19 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए अभी तक आवेदन नहीं करने वाले पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटट upneet.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि या उससे पहले पंजीकरण कर सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी राउंड 2 मेरिट सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 23 सितंबर से विकल्प भर सकेंगे। केवल वे उम्मीदवार ही विकल्प भरने के पात्र होंगे, जिनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है और जिन्होंने सुरक्षा जमा राशि का भुगतान किया है। बता दें, इससे पहले राउंड 2 की मेरिट सूची 15 सितंबर को घोषित होने वाली थी।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले पंजीकरण करा लिया और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, नए आवेदकों को 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। सरकारी सीटों के लिए 30 हजार रुपये, निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 2 लाख रुपये और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए 1 लाख रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
UP NEET UG Counselling Revised Schedule 2024: संशोधित शेड्यूल
राज्य भर के सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित काउंसलिंग तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करना |
14 सितंबर (दोपहर 2 बजे से) से 19 सितंबर, 2024 (सुबह 11 बजे तक)
|
| पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि का भुगतान |
9 सितंबर (दोपहर 2 बजे से) से 13 सितंबर, 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
|
| मेरिट सूची की घोषणा | 20 सितंबर, 2024 |
| ऑनलाइन विकल्प भरना | 23 सितंबर (रात 11 बजे से) से 26 सितंबर, 2024 (शाम 5 बजे तक) |
| सीट आवंटन परिणाम की घोषणा |
28 सितंबर, 2024
|
| आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि |
30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024
|
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार