UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट upneet.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 24, 2025 | 05:43 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और विकल्प भरना शामिल है। इसमें कई राउंड होते हैं- राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमई) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीट आवंटन राउंड के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवंटन पीडीएफ देख सकते हैं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर उपलब्ध होगा। आवंटन परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
डीएमई की तरफ से जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार आवंटन पत्र 25 से 27 सितंबर, 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर, 2025 तक डाउनलोड कर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि
|
10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक)
|
|
पंजीकरण एवं सुरक्षा धनराशि जमा करने की तिथि
|
10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे तक)
|
|
मेरिट सूची घोषणा की तिथि
|
19 सितंबर 2025
|
|
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि
|
19 सितंबर (शाम 5 बजे) से 23 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक)
|
|
आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि
|
24 सितंबर 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश की तिथि
|
25 सितंबर से 27 सितंबर 2025
29 सितंबर से 30 सितंबर तथा 3 अक्टूबर 2025
|
UP NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र और स्कोरकार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस)
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- हाल ही के पासपोर्ट आकार के फ़ोटो
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र
- डीजीएमई पोर्टल से आवंटन पत्र
UP NEET UG Counselling: आवंटन रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- अब आवेदन और सुरक्षा जमा शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब कॉलेज और पाठ्यक्रम प्राथमिकताएं भरें।
- आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
- दस्तावेजों और शुल्क के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी